{"_id":"69c8b4d29e75a1ac6f046559","slug":"shots-fired-in-jalandhar-posh-society-youth-arrested-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की दबंगई: जालंधर की पॉश सोसाइटी में आधी रात फायरिंग, बोला-पार्षद का रिश्तेदार हूं, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की दबंगई: जालंधर की पॉश सोसाइटी में आधी रात फायरिंग, बोला-पार्षद का रिश्तेदार हूं, गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार
जालंधर की पॉश सोसाइटी में आधी रात उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक युवक ने गोली चला दी। युवक दबंगई दिखाते हुए सुरक्षा कर्मियों के साथ गाली-गलौच किया और खुद को किसी पार्षद का रिश्तेदार बताया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर के सूर्या एन्क्लेव स्थित शौर्या ग्रीन अपार्टमेंट में देर रात गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। नशे की हालत में एक युवक ने सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी के साथ बदसलूकी करते हुए फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसीपी अजय और थाना रामा मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, रूबी नाम का युवक सोसाइटी में किराए पर रहता है और खुद को किसी पार्षद का रिश्तेदार बताता है। शनिवार-रविवार रात करीब 12:30 बजे जब वह अपार्टमेंट में पहुंचा तो सुरक्षाकर्मी ने उसे रोककर पूछताछ की। इसी दौरान युवक भड़क गया और गाली-गलौच करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि वह शराब के नशे में था। बहस के दौरान उसने हथियार निकालकर फायर कर दिया, जिससे पूरी सोसाइटी में दहशत फैल गई। सोसाइटी के पदाधिकारी परमवर पठानिया, नरेश शर्मा और विक्की सिंह ने बताया कि आरोपी पहले भी सोसाइटी में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर चुका है और अक्सर दबंगई दिखाता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।