सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Sikh students will be allowed to wear kirpans and women wear mangalsutras while competitive exams in Haryana

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला:परीक्षा केंद्र में सिख छात्र ले जा सकेंगे कृपाण, महिलाओं को मंगलसूत्र पहनने की छूट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 20 Jan 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सरकार ने बड़ा व अहम फैसला लिया है। अब सिख छात्र कृपाण और विवाहित महिलाएं मंगलसूत्र पहनकर परीक्षा दे सकेंगी।

Sikh students will be allowed to wear kirpans and women wear mangalsutras while competitive exams in Haryana
परीक्षार्थियों की जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

अब सिख छात्र कृपाण व मंगलसूत्र के साथ महिलाएं परीक्षाओं में बैठ सकेंगी। हरियाणा सरकार ने मंगलवार को इस संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले सिख विद्यार्थियों व अभ्यर्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कृपाण पहनने और साथ ले जाने की अनुमति प्रदान की है।

Trending Videos

नए दिशा-निर्देशों के तहत कृपाण की कुल लंबाई 9 इंच से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि उसकी धार की लंबाई 6 इंच से अधिक न हो। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पूर्व रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है, ताकि आवश्यक जांच एवं औपचारिकताएं समय पर पूर्ण की जा सकें। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विवाहित महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान मंगलसूत्र पहनने की अनुमति होगी। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आवश्यक प्रक्रियाएं सुचारू रूप से संपन्न की जा सकें। हरियाणा सरकार ने यह निर्णय दिल्ली उच्च न्यायालय व पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के विभिन्न निर्णयों के आधार पर लिया है, जिनमें धार्मिक एवं सांस्कृतिक अधिकारों के संरक्षण के साथ-साथ परीक्षाओं के निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन पर बल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों और भर्ती एजेंसियों के प्रमुखों को आवश्यक आदेश जारी करें, ताकि परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, पर्यवेक्षकों व सुरक्षा कर्मियों को इन दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी रहे और किसी भी स्तर पर अभ्यर्थियों को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed