सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   SIR: Tabulation forms reached 70.57% of voters in Haryana.

एसआईआर : हरियाणा में 70.57% मतदाताओं तक पहुंचे गणना फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
1.45 करोड़ से अधिक मतदाताओं को वितरित किए गए फॉर्म, कैथल सबसे आगे और फरीदाबाद सबसे पीछे



बीएलओ के साथ दुर्व्यवहार पर होगी सख्त कार्रवाई, मतदाताओं से सहयोग की अपील

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य तेजी से जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 20 जून को शाम 4 बजे तक राज्य के कुल 2 करोड़ 6 लाख 55 हजार 929 मतदाताओं में से 1 करोड़ 45 लाख 76 हजार 76 मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। यह कुल मतदाताओं का 70.57 प्रतिशत है।
जारी आंकड़ों के अनुसार फॉर्म वितरण में कैथल जिला सबसे आगे है जहां 8.28 लाख मतदाताओं में से 7.26 लाख को फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। जिले का प्रदर्शन 87.77 प्रतिशत रहा। इसके बाद यमुनानगर (85.87 प्रतिशत), करनाल (84.41 प्रतिशत), जींद (83.26 प्रतिशत) और अंबाला (80.63 प्रतिशत) का स्थान है। दूसरी ओर फरीदाबाद में सबसे कम 36.83 प्रतिशत मतदाताओं तक ही फॉर्म पहुंच पाए हैं। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण या मतदाता सूची से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा बुक ए कॉल सुविधा के माध्यम से अपने मतदान केंद्र के बीएलओ से भी सीधे संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएलओ को निर्देश, मतदाताओं से विनम्र व्यवहार रखें

राज्यभर में 20,629 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को इस अभियान में लगाया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि वे मतदाताओं के साथ विनम्र व्यवहार रखें व राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए ) को भी फॉर्म वितरण प्रक्रिया के दौरान साथ रखें। साथ ही सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई असामाजिक तत्व या व्यक्ति बीएलओ के साथ दुर्व्यवहार करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से भी अपील की है कि वे बीएलओ का सहयोग करें और गणना फॉर्म भरने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन




फॉर्म वितरण में ये जिले हैं पीछे



जिला फाॅर्म वितरण प्रतिशत



फरीदाबाद 36.83%
गुरुग्राम 48.61%
पानीपत 58.77%
पलवल 64.09%
नूंह 68.36%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed