सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   So far, 230 people have downloaded the Abhedya app.

Chandigarh-Haryana News: अब तक 230 लोगों ने किया अभेद्य एप डाउनलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस के अभेद्य एप को 6 अप्रैल तक राज्यभर में 230 लोग डाउनलोड कर चुके हैं। यह एप खास तौर पर विदेश से आने वाली धमकी भरी कॉल, मैसेज, फोटो और वीडियो को तुरंत ब्लॉक कर देता है जिससे लोगों को कई तरह के अपराधों से सुरक्षा मिल जाती है।

जींद, कैथल, झज्जर और पानीपत जिलों में सबसे ज्यादा लोगों ने एप को डाउनलोड किया है। पुलिस का दावा है कि भिवानी, हांसी और रोहतक में भी यूजर्स ने बताया कि अब धमकी भरे कॉल बंद हो गए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिवास कबिराज ने बताया कि अभेद्य हरियाणा पुलिस द्वारा विकसित एक मोबाइल-आधारित नागरिक सुरक्षा प्रणाली है जिसका उद्देश्य संदिग्ध डिजिटल खतरों को उपयोगकर्ता तक पहुंचने से पहले रोकना है। यह एप अज्ञात अंतरराष्ट्रीय नंबरों, वर्चुअल नंबरों और सेव न किए गए संदिग्ध संपर्कों की पहचान करता है। यह संदिग्ध कॉल्स को ब्लॉक व चैट, वॉइस नोट, वीडियो और इमेज सामग्री को उपयोगकर्ता तक पहुंचने से पहले ही हटा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed