फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Strong chemistry between PM Modi and CM Saini visible on stage Jind Rally

Jind Rally: मंच पर दिखी पीएम मोदी-सीएम सैनी की मजबूत केमिस्ट्री, लगातार करते रहे बातचीत; क्या हैं मायने

Sat, 18 Jul 2026 03:58 PM IST
Nivedita आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 18 Jul 2026 03:58 PM IST
सार

भाजपा लंबे समय से डबल इंजन सरकार के मॉडल को विकास की गति से जोड़ती रही है और मंच पर दिखी मोदी-सैनी की केमिस्ट्री उसी राजनीतिक संदेश को मजबूत करती नजर आई।

विज्ञापन
Strong chemistry between PM Modi and CM Saini visible on stage Jind Rally
पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मानित करते सीएम नायब सैनी - फोटो : @NayabSainiBJP

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच जींद रैली के मंच पर बातचीत राजनीतिक दृष्टि से कई संकेत देती है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में नेताओं के हाव-भाव और आपसी संवाद अक्सर संगठन और सरकार के भीतर संबंधों की मजबूती को दर्शाते हैं। 
विज्ञापन


जब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भाषण दे रहे थे तो मंच पर मोदी व सैनी आपस में बातचीत करते रहे। दोनों के बीच दस मिनट तक बातचीत चली। भाजपा लंबे समय से डबल इंजन सरकार के मॉडल को विकास की गति से जोड़ती रही है और मंच पर दिखी यह केमिस्ट्री उसी राजनीतिक संदेश को मजबूत करती नजर आई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में हरियाणा व केंद्र सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और भविष्य के रोडमैप को सामने रखा तो प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिक्रिया भी महत्वपूर्ण रही। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जब अपना भाषण खत्म कर वापस अपनी सीट पर जाने लगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर हिलाकर उनकी ओर से किए जा रहे विकास कार्य को खूब सराहा। प्रधानमंत्री के हाव-भाव से साफ दिखाई दे रहा था कि वे मुख्यमंत्री सैनी के काम करने के तरीके और सरकार की कार्यशैली से संतुष्ट हैं। फिर जब पीएम मोदी की बारी आई तो उन्होंने सैनी की खुलकर प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाषण के दौरान पीएम मोदी ने सीएम नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा की डबल इंजन सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चल रही है। सीएम नायब सिंह के नेतृत्व में हरियाणा सरकार, यहां के नौजवानों, किसानों, बहनें-बेटियां, सबके लिए बेहतरीन काम कर रही है। बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी देने का जो रास्ता हरियाणा सरकार ने दिखाया है, वो इतना आसान नहीं था, लेकिन ये भाजपा सरकार ने करके दिखाया है। हरियाणा अब तेज विकास के पथ पर दौड़ रहा है। खेती हो या फिर उद्योग, ये दो ऐसे पहिए हैं, जो हरियाणा को सशक्त कर रहे हैं।

यह समर्थन नायब सिंह सैनी के लिए काफी अहम है। मुख्यमंत्री बनने के बाद सैनी सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाने की थी। भाजपा अब उनके नेतृत्व को विकास, रोजगार और पारदर्शी शासन के चेहरे के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से हरियाणा सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए बिना खर्ची-पर्ची के रोजगार व्यवस्था का उल्लेख करना भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। 


हरियाणा में सरकारी नौकरियां लंबे समय से बड़ा चुनावी मुद्दा रही हैं। भाजपा इसे पारदर्शिता और सुशासन के उदाहरण के तौर पर जनता के सामने रख रही है। कुल मिलाकर, मंच पर मोदी और सैनी के बीच दिखा संवाद केवल व्यक्तिगत सहजता नहीं बल्कि राजनीतिक संदेश भी था। इससे यह संकेत गया कि हाईकमान सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व को मजबूती दे रहा है और हरियाणा में भाजपा विकास व सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed