सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The Central Clean Survey team is now expected to arrive after April 15.

Chandigarh-Haryana News: केंद्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण टीम के अब 15 अप्रैल के बाद पहुंचने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी बार कार्यक्रम आगे सरका, 5 अप्रैल तक निकायों को सर्टिफिकेशन का कार्य पूरा करना होगा
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए केंद्रीय टीम के पहुंचने का कार्यक्रम तीसरी बार आगे सरक गया है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से कराए जाने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए केंद्रीय टीम के अब 15 अप्रैल के बाद पहुंचने के आसार हैं। सर्वेक्षण से पहले प्रदेश के सभी 87 निकायों में 5 अप्रैल तक सर्टिफिकेशन का कार्य करवाया जाना है।
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए 10 टीमें हरियाणा में आएंगी। एक टीम में 5 सर्वेक्षक शामिल होंगे। शहरी कार्य मंत्रालय ने पहले फरवरी के मध्य में टीम भेजने का पत्र भेजा था। इसके बाद 1 मार्च से केंद्रीय टीम के आने की सूचना देते हुए तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए थे। अब फिर से टीम के आने का कार्यक्रम आगे बढ़ गया है। केंद्रीय टीमों के पहुंचने से पहले निकायों को सर्टिफिकेशन के कार्यों में खुले में शाैच मुक्त (ओडीएफ प्लस और ओडीएफ प्लस-प्लस) के लिए किए गए प्रबंधों का ब्योरा स्वच्छ सर्वेक्षण की वेबसाइट पर ऑनलाइन देना होगा। इस ब्योरे के आधार पर टीम धरातल पर किए गए कामों को परखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर प्लस और वाटर प्लस-प्लस यानी पानी को दूषित होने से बचाने के लिए किए गए प्रबंधों का निरीक्षण होगा। कचरा मुक्त शहर, 100 प्रतिशत कचरा उठान, निष्पादन का ब्योरा भी देना होगा। सूखा-गीला कचरा अलग-अलग करने और कचरा प्लांट तक पहुंचाने के बाद उसके निष्पादन के प्रबंधों को भी देखा जाएगा । केंद्रीय टीमें शहरों में पहुंचकर पता करेंगी कि वास्तविकता में काम हो रहा है या नहीं। निकायों में कराए जा रहे स्वच्छता के कार्यों को भी परखा जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का कहना है कि स्वच्छता के लिए इस बार बेहतर कार्य कराए जा रहे हैं। स्वच्छता के कार्य में लगी एजेंसियों की निगरानी के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed