{"_id":"697b69dea6d4b8f7e10c568c","slug":"the-government-is-cutting-the-pension-of-the-elderly-widows-and-disabled-as-part-of-a-conspiracy-abhay-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-935671-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिश के तहत बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों की पेंशन काट रही सरकार : अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिश के तहत बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों की पेंशन काट रही सरकार : अभय
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार साजिश के तहत प्रदेश में बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग सम्मान पेंशन समेत अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन को काट रही है। उनका कहना है कि सरकार ने फैमिली आईडी और आय के आंकड़ों को आधार बनाकर पेंशन की कटौती शुरू कर दी है।
चौटाला ने कहा कि सरकार के अनुसार पति-पत्नी की संयुक्त वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक होने पर पेंशन रोक दी जा रही है। इसमें फसल बिक्री 1.80 लाख रुपये से अधिक, सालाना बिजली बिल 24,000 रुपये से ऊपर, आयकर रिटर्न और 400 गज से अधिक लाल डोरे वाले प्लॉट को भी आय में जोड़ा जा रहा है। लगातार छह महीने तक राशन न लेने पर भी आय बढ़ाने का प्रावधान लागू किया जा रहा है।
चौटाला ने कहा कि शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा उनके आश्रितों के मेडिकल बिल जमा करने पर बुजुर्ग सम्मान निधि को आय में जोड़कर बिलों को खारिज किया जा रहा है। बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग सम्मान निधि नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान स्वरूप दी जाने वाली सहायता राशि है न कि नियमित आय का स्रोत। चौटाला ने मांग की कि पेंशन के लिए आय आधारित शर्त खत्म की जाए ताकि बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग पेंशनधारकों की पेंशन काटने से रोकी जा सके।
Trending Videos