सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The impenetrable app will block suspicious calls and provide a protective shield against cybercrime.

Chandigarh-Haryana News: अभेद्य एप से संदिग्ध कॉल्स पर लगेगी रोक, साइबर अपराध के खिलाफ सुरक्षा कवच बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
Trending Videos



हरियाणा पुलिस ने अपनी तरह का पहला एप लाॅन्च किया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और धमकी भरे कॉल्स पर रोक लगाने के लिए अभेद्य मोबाइल एप लॉन्च किया है। यह सिर्फ इंटरनेट कॉल्स ही नहीं बल्कि सामान्य फोन कॉल्स पर भी नजर रखकर संदिग्ध नंबरों को ब्लॉक कर सकता है। यह देश में अपनी तरह का पहला मोबाइल आधारित सुरक्षा प्लेटफॉर्म है जो नागरिकों को संदिग्ध कॉल्स, धमकी भरे संदेशों, स्टॉकिंग और डिजिटल उत्पीड़न से बचाने में सक्षम होगा। हरियाणा इस पहल वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

यह एप आपके मोबाइल के एक सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्य करता है। इसमें अज्ञात अंतरराष्ट्रीय कॉल्स, निजी या हिडन नंबर और संदिग्ध घरेलू कॉल्स को अपने आप रोकने की सुविधा है। यूजर चाहे तो अपने मोबाइल में केवल सुरक्षित और भरोसेमंद नंबरों से ही कॉल आने की अनुमति दे सकता है। इससे फर्जी कॉल, धमकी और ठगी के मामलों में काफी कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-6 पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान डीजीपी अजय सिंघल ने बताया कि यह एप आम लोगों, डॉक्टरों, व्यापारियों और ठेकेदारों को खास सुरक्षा देगा। एप एंड्रॉयड व एप्पल दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा। इसको डाउनलोड करने के लिए इच्छुक व्यक्ति को अपने जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से संपर्क कर अधिकृत एक्सेस हासिल करना होगा। इस माैके पर एडीजीपी साइबर एवं पुलिस आयुक्त पंचकूला शिबास कबिराज व डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता भी उपस्थित थे।



भय पैदा करने वालों पर आतंकवादी की श्रेणी में कार्रवाई
डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में भय और आतंक का माहौल बनाने की कोशिश करने वालों को आतंकवादी की श्रेणी में रखकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। देश के बाहर से आने वाली कॉल्स की अपेक्षा देश के भीतर से आने वाली कॉल्स को ट्रेस करना सरल होता है। एप को 25 चयनित उपयोगकर्ताओं द्वारा सफल परीक्षण के बाद लॉन्च किया गया है।





इस तरह काम करेगा एप
आपके मोबाइल पर किसी अंजान या संदिग्ध नंबर से कॉल या मैसेज आने पर ऐप उसे पहचान कर आपके फोन तक पहुंचने से पहले ही रोक देता है। यह एप विदेशी नंबरों, इंटरनेट कॉलिंग (वर्चुअल नंबर) और आपके फोन में सेव न होने वाले नंबरों पर खास नजर रखता है। कोई नंबर संदिग्ध लगने पर कॉल अपने-आप कट जाती है और वह नंबर ब्लॉक भी हो जाता है। कोई संदिग्ध मैसेज, वॉयस नोट या नोटिफिकेशन आने पर एप उसे भी हटाने में सक्षम है। इससे अपराध में इस्तेमाल किए जाने वाले गुमनाम संचार माध्यमों पर रोक लगेगी और उनकी पहचान एवं ट्रैकिंग अधिक आसान हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed