{"_id":"69976ceca96d2b11f50023d4","slug":"the-system-has-not-woken-up-many-schools-have-not-yet-provided-details-of-sports-resources-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-952942-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: नहीं जागा तंत्र, कई स्कूलों ने अब तक खेल संसाधनों का ब्योरा नहीं दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: नहीं जागा तंत्र, कई स्कूलों ने अब तक खेल संसाधनों का ब्योरा नहीं दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़। दो होनहार खिलाड़ियों की मौत के बाद भी सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए जिम्मेदार विभाग लापरवाह बने हुए हैं। जर्जर पोल गिरने से हुए हादसों ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था लेकिन सरकारी तंत्र अब भी कागजी औपचारिकताओं में उलझा दिखाई दे रहा है।
हादसों के बाद प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों से खेल मैदानों की स्थिति, उपकरण उपलब्धता व शारीरिक शिक्षा शिक्षकों से संबंधित ब्योरा मांगा था लेकिन बहुत से स्कूलों ने अब तक यह ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है।
पहले यह विवरण 23 जनवरी 2026 तक देना था लेकिन धीमी प्रगति और लापरवाही को देखते हुए अब तिथि बढ़ाकर 24 फरवरी 2026 कर दी गई है।
शिक्षा विभाग के स्टेडियम में खिलाड़ी की मौत : 23 नवंबर को बहादुरगढ़ के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में बास्केटबाल पोल गिरने से खिलाड़ी अमन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में उनकी मौत हो गई। रोहतक के लाखनमाजरा में खिलाड़ी हार्दिक राठी की भी इसी तरह हादसे में जान चली गई। एक मामला शिक्षा विभाग के स्टेडियम से जुड़ा था जबकि दूसरा पंचायत विभाग के अधीन स्थल से संबंधित था।
Trending Videos