{"_id":"696f7d6e62e147869c042fdd","slug":"transfer-orders-of-teachers-are-expected-to-be-issued-soon-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-928530-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: शिक्षकों के तबादला आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: शिक्षकों के तबादला आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने तबादलों से जुड़े सभी जरूरी कार्य पूरे किए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लंबे समय से तबादलों का इंतजार कर रहे प्रदेश के हजारों शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा विभाग में जल्द ही तबादला आदेश जारी होने के संकेत मिल रहे हैं। निदेशालय स्तर पर तबादले से जुड़े जरूरी कार्य पूरे किए जा चुके हैं। शिक्षकों को नंबर देने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। अब तबादला आदेश जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। तबादला नीति के बाहर कोर्ट तक पहुंची याचिकाओं का भी समाधान कर लिया गया है जिससे लंबे समय से चली आ रही कानूनी अड़चनें भी खत्म हो गई हैं।
सूत्रों के अनुसार तबादला नीति को लेकर जिलास्तर से लेकर निदेशालयस्तर तक उठी आपत्तियों पर भी मंथन कर उन्हें सुलझा लिया गया है। अब विभाग सिर्फ तारीख तय करेगा। माना जा रहा है कि जल्द ही तबादलों का आदेश जारी हो सकता है।
Trending Videos