{"_id":"6a3cb0ff4a2d783f9300e60e","slug":"water-dispute-in-chanaut-village-delegation-of-protesters-reaches-sant-kabir-kutir-meet-cm-nayab-saini-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"चानाैत गांव में पानी का विवाद: धरनाकारियों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा संत कबीर कुटीर, सीएम से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चानाैत गांव में पानी का विवाद: धरनाकारियों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा संत कबीर कुटीर, सीएम से करेंगे मुलाकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार
चानौत गांव में पिछले कई सप्ताह से पेयजल संकट और पाइपलाइन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मुद्दे को लेकर बीते 39 दिनों से धरना चल रहा है। हांसी शहर को सप्लाई देने के लिए बिछाई जा रही 36 इंची पाइपलाइन को उखाड़ दिया गया था। जिसके बाद कई लोगों पर मामला दर्ज किया गया था।
सीएम से मिलने पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हांसी क्षेत्र के चानौत गांव में पानी को लेकर विवाद चल रहा है। इस मुद्दे पर धरना जारी है। धरनाकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज सीएम नायब सिंह सैनी से मिलने संत कबीर कुटीर आवास पहुंचा है।
35 सदस्य धरना कमेटी सदस्य सुबह 9 बजे चंडीगढ़ में सीएम आवास में पहुंच गए हैं। 35 सदस्य कमेटी में 5 महिलाएं भी हैं। आज सीएम के साथ मुलाकात में समाधान निकलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धरना कमेटी के सदस्य अनूप सिंह चानौत ने बताया कि सीएम के सामने वह भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन में टी-कनेक्शन लगाने की मांग व धरने के दौरान दर्ज हुए मुकदमे रद्द करने की मांग करेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए डीसी राहुल नरवाल ने बुधवार शाम करीब सात बजे पूर्व सरपंच सत्यवान व विशाखा चौधरी को फोन पर यह सूचना दी थी। धरना कमेटी के सदस्य सुबह ही यहां से रवाना हो गए थे।
यह है पानी का पूरा विवाद
चानौत गांव में पानी के इस मुद्दे पर 40 दिन से लगातार धरना जारी है। शहर को सप्लाई देने के लिए 61.44 करोड़ रुपये की परियोजना में हांसी के जलघरों से लेकर बरवाला रोड पर बरवाला ब्रांच तक 36 इंची पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इस नहर में भाखड़ा का पानी आता है। इसलिए इसे भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन परियोजना नाम दिया गया है। पाइपलाइन गांव चानौत से गुजरेगी। ग्रामीणों की मांग है कि इस पाइपलाइन में टी-कनेक्शन करके उनके जलघर में पानी दिया जाए।