{"_id":"6994cf1432e89566620615d7","slug":"10th-grade-students-appeared-for-the-mathematics-exam-saying-the-paper-was-easy-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-151601-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 10वीं के छात्राें ने दी गणित विषय की परीक्षा, प्रश्न-पत्र को बताया आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 10वीं के छात्राें ने दी गणित विषय की परीक्षा, प्रश्न-पत्र को बताया आसान
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते हुए विद्यार्थी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा के साथ ही जिले में बोर्ड परीक्षाओं का विधिवत आगाज हो गया। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित हुई। इस परीक्षा में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया।
जिलेभर में बनाए गए सात परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। 10वीं के विद्यार्थियों ने प्रश्न पत्र को आसान बताया। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों में हल्की घबराहट जरूर दिखाई दी, लेकिन जैसे ही परीक्षा समाप्त हुई, अधिकतर छात्र-छात्राएं चेहरे पर मुस्कान लिए बाहर निकले। विद्यार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुरूप था और अधिकांश प्रश्न पढ़े हुए भाग से आए थे।
इससे उन्हें प्रश्न हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। केंद्रीय शिक्षा विभाग की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। केंद्रों पर समय से पहले पहुंचने, पहचान पत्र की जांच और अनुशासन बनाए रखने को लेकर सख्ती बरती गई। परीक्षा कक्षों में शांत वातावरण में परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पेपर अपेक्षाकृत आसान रहा।
Trending Videos