सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Father died and daughter seriously injured in road accident

Haryana: बाइक व बोलेरो की टक्कर, पिता की मौत और बेटी गंभीर रूप से घायल; लोहारू टोल के पास हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 18 Feb 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार

मंगलवार शाम को एक बाइक व बोलेरो पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Father died and daughter seriously injured in road accident
Accident - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

नेशनल हाईवे 334बी पर लोहारू टोल के पास मंगलवार शाम को एक बाइक व बोलेरो पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
Trending Videos


बता दें कि मूल रूप से झज्जर जिले के गांव गुढ़ा निवासी 47 वर्षीय राजबीर पिछले काफी समय से राजस्थान के पिलानी के गांव देवरोड में डिश केबल का काम करता था और परिवार सहित यहीं रहता था। सोमवार को वह अपनी बेटी खुशी का दिल्ली पुलिस में भर्ती का फिजिकल टेस्ट दिलवाने के लिए दिल्ली गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से आकर वह अपने गांव गुढ़ा में रूक गया। मंगलवार को गांव गुढ़ा से बाइक पर सवार होकर जब वे वापस पिलानी जा रहे थे तो नेशनल हाईवे 334-बी पर लोहारू टोल के पास शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी बाइक की बोलेरो पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में पिता व पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

यहां पर चिकित्सकों ने राजबीर को मृत घोषित कर दिया और खुशी को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
लोहारू थाने से जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र ने बताया कि हादसे में घायल खुशी के बयान के आधार पर बोलेरो पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed