{"_id":"69958f18a9d7380791011554","slug":"video-one-died-in-road-accident-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: लोहारू टोल पर बाइक और पिकअप की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: लोहारू टोल पर बाइक और पिकअप की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत
नेशनल हाईवे 334बी पर लोहारू टोल के पास मंगलवार शाम को एक बाइक व बोलेरो पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
बता दें कि मूल रूप से झज्जर जिले के गांव गुढ़ा निवासी 47 वर्षीय राजबीर पिछले काफी समय से राजस्थान के पिलानी के गांव देवरोड में डिश केबल का काम करता था और परिवार सहित यहीं रहता था। सोमवार को वह अपनी बेटी खुशी का दिल्ली पुलिस में भर्ती का फिजिकल टेस्ट दिलवाने के लिए दिल्ली गया था।
वहां से आकर वह अपने गांव गुढ़ा में रूक गया। मंगलवार को गांव गुढ़ा से बाइक पर सवार होकर जब वे वापस पिलानी जा रहे थे तो नेशनल हाईवे 334-बी पर लोहारू टोल के पास शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी बाइक की बोलेरो पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में पिता व पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।