सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   150 small plants and 50 dry trees were destroyed in the fire at the Y junction of Boandkalan and Dadri Distributory

Charkhi Dadri News: बौंदकलां व दादरी डिस्ट्रीब्यूट्री के वाई जंक्शन पर आग की भेंट चढ़े 150 छोटे पौधे व 50 सूखे पेड़

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 28 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
150 small plants and 50 dry trees were destroyed in the fire at the Y junction of Boandkalan and Dadri Distributory
बौंदकलां स्थित डिस्ट्रीब्यूट्री के पास लगी आग बुझाने का प्रयास करते हुए दमकल विभाग के कर्मचारी। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले की बौंद कलां व दादरी डिस्ट्रीब्यूट्री के वाई जंक्शन के पास आग लगने से वन विभाग की और से रोपित पौधे व बड़ी संख्या में पेड़ जल गए। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Trending Videos

वन विभाग के अधिकारियों ने घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई के लिए बौंद थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
सोमवार दोपहर बाद बौंदकलां स्थित बौंद व दादरी डिस्ट्रीब्यूट्री पर बनने वाले वाई जंक्शन के दोनों तरफ संदिग्ध हालात में आग लगने से 50 सूखे पेड़ व 150 पौधे जलने की सूचना प्राप्त हुई है। पौधों में आग लगने की सूचना मिलने के साथ ही क्षेत्र के निरीक्षक शक्ति सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने फोन के माध्यम से दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग व वन विभाग के कर्मचारियों व कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दो साल पहले वन विभाग की ओर से लगाए गए 150 छोटे पौधे भी जल गए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी आग लगने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है घटना की तह तक जाने के लिए बौंद थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। वहीं हमारी टीम भी आग लगाने संबंधी जांच में लगाई जाएगी। जांच के दौरान तथ्य सामने आने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई लाएगी।

हर साल आगजनी का शिकार होती है हरियाली
वन विभाग जिले को हराभरा बनाने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पौधे लगाता है ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले लेकिन हर साल आग लगने से हजारों पेड़-पौधे आगजनी का शिकार हो जाते हैं जिससे न केवल प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है वहीं हरियाली पर भी चोट पहुंचती है।


वर्सन:
सोमवार को विभाग कार्यालय में फोन के माध्यम से डिस्ट्रीब्यूटरी पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने के साथ ही हमारी टीम मौके पर पहुंची और तुरंत दमकल विभाग में सहायता के लिए फोन किया गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पानी की छिड़काव कर आग पर काबू पाया गया। - शक्ति सिंह, वन निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed