सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   176 students were awarded degrees at the convocation ceremony of Birohar College

Charkhi Dadri News: बिरोहड़ कॉलेज के दीक्षांत समारोह में 176 विद्यार्थियों को दीं डिग्रियां

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 26 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
176 students were awarded degrees at the convocation ceremony of Birohar College
विज्ञापन
चरखी दादरी। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में बुधवार को तृतीय दीक्षांत समारोह एवं वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के भूगोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. इंद्रजीत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सतवीर सिंह व दीक्षांत समारोह संयोजक डॉ. सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 176 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं।
Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्राचार्य ने महाविद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कॉलेज की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि राजकीय महाविद्यालय, बिरोहड़ क्षेत्र में उच्च शिक्षा के केंद्र के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक अनुभव किए साझा
मुख्य अतिथि प्रो. इंद्रजीत ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को कहा कि डिग्री केवल एक प्रमाण पत्र नहीं है, बल्कि यह आपके कठिन परिश्रम और भविष्य की संभावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने एमडीयू रोहतक के अपने शैक्षणिक अनुभवों को साझा करते हुए स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को शोध और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन का कार्य सहायक प्रोफेसर निशा रानी एवं पवन कुमार ने किया।


विद्यार्थियों को दीं डिग्रियां
तृतीय दीक्षांत समारोह में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के 176 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की। डॉ. सवीन ने स्नातकोत्तर, डॉ. रश्मि ने कला संकाय, सुनील कुमार ने वाणिज्य संकाय व डॉ. नरेंद्र सिंह ने विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में इंचार्ज की भूमिका निभाकर डिग्रियां दिलवाईं। पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में डिग्रियां प्राप्त करके विद्यार्थियों के चेहरे अपनी शैक्षणिक सफलता पर खिले।


वार्षिक पारितोषिक वितरण का भी आयोजन
दीक्षांत समारोह के साथ-साथ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शैक्षिक उपलब्धियां जैसे यूथ रेड क्रॉस, खेलकूद, राष्ट्रीय सेवा योजना और सांस्कृतिक गतिविधियों में महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि, प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed