सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Demand for construction of Bhiwani-Rawaldhi bypass road

Charkhi Dadri News: भिवानी-रावलधी बाइपास सड़क के निर्माण की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 26 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Demand for construction of Bhiwani-Rawaldhi bypass road
विज्ञापन
चरखी दादरी। भिवानी-रावलधी बाइपास सड़क की हालत खराब बनी हुई है। वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग में जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता योगबीर सांगवान ने कहा कि सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़क के साथ में स्थित पुल भी काफी कमजोर हो चुका है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। भारी वाहनों के दबाव के कारण पुल की स्थिति बिगड़ती जा रही है। सांगवान ने सरकार और विभाग से अपील की है कि सड़क और पुल का पुनर्निर्माण कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया, तो क्षेत्र के लोग आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed