सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Now there will be no waterlogging in the Municipal Council premises, the situation will improve at a cost of Rs 24 lakh

Charkhi Dadri News: अब नगर परिषद परिसर में नहीं होगा जलभराव, 24 लाख की लागत से सुधरेंगे हालात

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 26 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no waterlogging in the Municipal Council premises, the situation will improve at a cost of Rs 24 lakh
नए प्रोजेक्ट का शुभारंभ करते चेयरमैन, पार्षद व अन्य। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद कार्यालय परिसर में बारिश के दौरान बनने वाली जलभराव की समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है। करीब 24 लाख रुपये की लागत से पानी निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नए प्रोजेक्ट का शुभारंभ कर दिया गया है। इस कार्य का विधिवत शुभारंभ नगर परिषद चेयरमैन बख्शी राम सैनी ने नारियल फोड़कर किया।
Trending Videos

इस मौके पर चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने कहा कि नगर परिषद परिसर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या कर्मचारियों और आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती थी। कई बार कार्यालय परिसर में पानी भरने से कामकाज भी प्रभावित होता था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए इस परियोजना को तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आधुनिक तकनीक के माध्यम से पानी निकासी की मजबूत व्यवस्था बनाई जाएगी, जिससे बारिश के दिनों में पानी का जमाव नहीं होगा। इसके अलावा परिसर की सफाई और स्वच्छता व्यवस्था में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस परियोजना में नई पाइपलाइन, ड्रेनेज सिस्टम और जल निकासी के लिए आवश्यक ढांचागत सुधार किए जाएंगे। कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दे दिए गए हैं। नगर परिषद कर्मचारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान नगर पार्षद विनोद वाल्मीकि, पार्षद कौशल्या देवी, पार्षद राकेश देवी, नप एमई वीरेंद्र हुड्डा व अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed