सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Slow server becomes a problem: Waiting for hours for gas cylinder slip

धीमा सर्वर बना मुसीबत: गैस सिलिंडर पर्ची के लिए घंटों इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 26 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Slow server becomes a problem: Waiting for hours for gas cylinder slip
लोहारू रोड स्थित गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लगी लंबी कतार।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गैस एजेंसियों में सर्वर की रफ्तार धीमी होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग करवाने के लिए कतार में लगे उपभोक्ताओं ने बताया कि घरेलू सिलिंडर की पर्ची कटवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसके कारण उनके घरेलू जरूरी काम व खेतों में फसल कटाई में भी देरी हो रही है। सर्वर धीमा चलने से पर्ची कटने में समय अधिक लगने की बात कही जा रही है। वहीं कुछ उपभोक्ताओं ने उनके साथ भेदभाव करने के भी आरोप लगाए।
Trending Videos


गैस एजेंसियों की ओर से भले ही उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त गैस सिलिंडर होने के दावे किए जा रहे हों लेकिन उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग नंबर आने के बाद भी उनको सिलिंडर की पर्ची कटवाने के लिए तेज धूप के बीच घंटों तक कतार में लगना पड़ रहा है जिससे महिलाओं के जहां अन्य घरेलू काम ठप हो जाते हैं वहीं छोटे बच्चे भी परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कतार में लगे कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि बारिश के बाद निकली तेज धूप के कारण फसल झड़ने लगी है। ऐसे में खेतों में समय देने की जरूरत है लेकिन पूरा समय सिलिंडर के लिए लाइन में लगने को मजबूर होना पड़ रहा है।
क्या बोले उपभोक्ता ...

घर में गैस सिलिंडर समाप्त होने के बाद पहले बुकिंग करवाई थी। नंबर आने के बाद पर्ची कटवाने के लिए सुबह सात बजे एजेंसी के बाहर लगी लाइन में लगना पड़ा। घर पर छोटे बच्चे अकेले हैं। इनकी देखभाल के लिए घर में कोई अन्य भी नहीं है। दो घंटे गुजर जाने के बाद भी नंबर नहीं आया है।-- मीना देवी, गांव झिंझर।
खेतों में फसल कटाई के लिए श्रमिक नहीं मिल रहे हैं। तेज धूप के कारण गेहूं की फसल झड़ने की कगार पर पहुंची हुई है। वहीं घर का गैस सिलिंडर भी खत्म हो गया है। खाना बनाने के लिए गैस सिलिंडर की जरूरत है। पर्ची कटवाने के लिए तीन घंटे से लाइन में लगने के बाद भी नंबर नहीं आया है।-- सुमित्रा देवी, ग्रामीण महिला।
एक घंटे में केवल चार उपभोक्ताओं की ही पर्ची कट पाई है। लंबी लाइन के हालत देख कर तो शायद हमारा नंबर आने में पूरा दिन लग जाएगा। घर के जरूरी काम रुके हुए हैं। एजेंसी के कर्मचारी सर्वर की रफ्तार कम होने की बात कह रहे हैं। घर का सिलिंडर समाप्त होने के बाद पड़ोसी से लिया गया था लेकिन अब तीन दिन बीतने के बाद भी उसका सिलिंडर नहीं दिया गया है।- राजेंद्र सिंह, उपभोक्ता।


पर्ची कटने की रफ्तार काफी धीमी चल रही हैं। अंदर पर्ची काटने वाले कर्मचारी पहले जान पहचान वाले लोगों की पर्ची काट देते हैं। वहीं लाइन में खड़े अन्य उपभोक्ता इंतजार करते हैं। एजेंसी कर्मचारी भेदभाव कर रहे हैं। -- छोटे लाल, उपभोक्ता।

वर्सन :
कई बार तकनीकी दिक्कत के कारण सर्वर धीमा पड़ जाता है। एजेंसी संचालक सभी उपभोक्ताओं की पर्ची काटने की बात कह रहे हैं। जिले की सभी गैस एजेंसियों में सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। - सुनील राठी, सप्लाई इंचार्ज, खाद्य एवं पूर्ति विभाग, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed