{"_id":"69a9df1357bbbea0e60557af","slug":"a-33-kva-power-substation-will-be-built-to-strengthen-the-power-supply-system-in-the-city-charkhi-dadri-news-c-126-cdr1009-152206-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने को बनेगा 33 केवीए क्षमता का पावर सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने को बनेगा 33 केवीए क्षमता का पावर सब स्टेशन
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
गांव चरखी स्थित पावर सब स्टेशन।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव चरखी स्थित पावर सब स्टेशन परिसर में 33 केवीए क्षमता का एक और पावर सब स्टेशन बनाया जाएगा। परिसर में करीब दो एकड़ जमीन पर बनने वाले पावर सब स्टेशन के लिए मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकेगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब छह करोड़ का बजट खर्च होगा।
दादरी शहर में बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। सन 2016 में चरखी दादरी जिला बना था। इसके बाद सरकारी कार्यालयों की संख्या बढ़ती गई। कार्यालयों में बिजली की खपत बढ़ गई। शहर में हर साल करीब 600 नए आवासीय मकान भी बन रहे हैं। मकानों व औद्योगिक क्षेत्र में भी बिजली की खपत बढ़ी है। वैसे भी आजकल तकनीकी युग में तकरीबन उपकरण बिजली चालित हैं।
- फिलहाल चरखी स्थित पावर सब स्टेशन करीब 45 साल पुराना है। यह शहर से भिवानी रोड पर गांव चरखी के समीप बना है। यहां 132 केवीए क्षमता का सब स्टेशन है। यहां से मोरवाला, सांजरवास, धारेड़ू, खेड़ी बत्तर पावर सब स्टेशनों के अलावा शहरी फीडर व चिड़िया फीडर में बिजली की आपूर्ति की जाती है। चरखी से तकरीबन गांवों में बने पावर सब स्टेशनों में बिजली की आपूर्ति की जाती है।
अब बिजली निगम चरखी में 33 केवीए क्षमता का नया पावर सब स्टेशन बनाएगा। इसकी हेड ऑफिस से स्वीकृति मिल गई है। दो एकड़ में बनने वाले इस पावर सब स्टेशन पर करीब छह करोड़ का बजट खर्च होगा। इससे शहर व गांवों में बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा। गर्मी सीजन में शहर में बिजली संकट बना रहता है। शहर के दोनों पावर सब स्टेशन ओवरलोड हो जाते हैं, जिससे बार-बार कट लगाने पड़ते हैं। उपभोक्ताओं को खासी परेशानी होती है। शहर में बिजली की खपत प्रतिमाह 90 लाख यूनिट तक है। गर्मी सीजन में खपत का आंकड़ा 100 लाख यूनिट को पार कर जाता है। आने वाले समय नगर में भी बिजली आपूर्ति में सुधार आने की उम्मीद है। शहर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा।
वर्जन :
गांव चरखी में पावर सब स्टेशन निर्माण के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही अगली प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। निगम शहरवासियों को बिजली की किल्लत नहीं होने देगा।-- एसएसई विवेक कुमार, बिजली निगम।
Trending Videos
दादरी शहर में बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। सन 2016 में चरखी दादरी जिला बना था। इसके बाद सरकारी कार्यालयों की संख्या बढ़ती गई। कार्यालयों में बिजली की खपत बढ़ गई। शहर में हर साल करीब 600 नए आवासीय मकान भी बन रहे हैं। मकानों व औद्योगिक क्षेत्र में भी बिजली की खपत बढ़ी है। वैसे भी आजकल तकनीकी युग में तकरीबन उपकरण बिजली चालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फिलहाल चरखी स्थित पावर सब स्टेशन करीब 45 साल पुराना है। यह शहर से भिवानी रोड पर गांव चरखी के समीप बना है। यहां 132 केवीए क्षमता का सब स्टेशन है। यहां से मोरवाला, सांजरवास, धारेड़ू, खेड़ी बत्तर पावर सब स्टेशनों के अलावा शहरी फीडर व चिड़िया फीडर में बिजली की आपूर्ति की जाती है। चरखी से तकरीबन गांवों में बने पावर सब स्टेशनों में बिजली की आपूर्ति की जाती है।
अब बिजली निगम चरखी में 33 केवीए क्षमता का नया पावर सब स्टेशन बनाएगा। इसकी हेड ऑफिस से स्वीकृति मिल गई है। दो एकड़ में बनने वाले इस पावर सब स्टेशन पर करीब छह करोड़ का बजट खर्च होगा। इससे शहर व गांवों में बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा। गर्मी सीजन में शहर में बिजली संकट बना रहता है। शहर के दोनों पावर सब स्टेशन ओवरलोड हो जाते हैं, जिससे बार-बार कट लगाने पड़ते हैं। उपभोक्ताओं को खासी परेशानी होती है। शहर में बिजली की खपत प्रतिमाह 90 लाख यूनिट तक है। गर्मी सीजन में खपत का आंकड़ा 100 लाख यूनिट को पार कर जाता है। आने वाले समय नगर में भी बिजली आपूर्ति में सुधार आने की उम्मीद है। शहर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा।
वर्जन :
गांव चरखी में पावर सब स्टेशन निर्माण के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही अगली प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। निगम शहरवासियों को बिजली की किल्लत नहीं होने देगा।