सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Lift service at MCH unit shuts down again, increasing problems for pregnant women and dialysis patients

Charkhi Dadri News: एमसीएच यूनिट में एक बार फिर बंद हुई लिफ्ट सेवा, गर्भवतियों और डायलिसिस के मरीजों की बढ़ी परेशानियां

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 09 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lift service at MCH unit shuts down again, increasing problems for pregnant women and dialysis patients
दादरी की एमसीएच यूनिट में बंद पड़ी लिफ्ट सेवा।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरदार झाड़ू सिंह चौक के समीप स्थित लाला रामस्वरूप दास सर्राफ राजकीय एमसीएच यूनिट में एक बार फिर से लिफ्ट सेवा ठप हो गई है। इसके कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ-साथ विभिन्न शाखाओं में कामकाज के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लिफ्ट बंद होने से सबसे अधिक परेशानी उन गर्भवती महिलाओं और डायलिसिस के मरीजों को उठानी पड़ रही हैं जिन्हें उपचार के लिए ऊपरी मंजिलों पर जाना पड़ता है।
Trending Videos

पिछले वर्ष दादरी की एमसीएच यूनिट में मदर-न्यूबार्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) की स्थापना की गई थी। वर्तमान में यूनिट की पहली मंजिल पर एमएनसीयू और लेबर रूम है। पहली मंजिल पर ही अल्ट्रासाउंड केंद्र है। जबकि दूसरी मंजिल पर डायलिसिस सेंटर संचालित हो रहा है। इसके साथ ही जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यालय, खाद्य सुरक्षा विभाग और होम्योपैथी जैसी महत्वपूर्ण शाखाएं भी इसी भवन में स्थित हैं। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस भवन में आते हैं। लिफ्ट बंद होने से गर्भवती महिलाओं को लेबर रूम तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है जो उनके स्वास्थ्य और गर्भ में पल रहे शिशु के लिए बेहद जोखिम भरा है। वहीं डायलिसिस के लिए आने वाले कमजोर और बुजुर्ग मरीजों के लिए दूसरी मंजिल तक सीढ़ियां चढ़ना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी भरने के कारण बंद हो रही लिफ्ट
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लिफ्ट बंद होने का मुख्य कारण बारिश का पानी है। बारिश के दौरान लिफ्ट के बेसमेंट और शाफ्ट में पानी भर जाता है जिससे तकनीकी खराबी आने और करंट फैलने का खतरा बना रहता है। सुरक्षा की दृष्टि से विभाग को बार-बार यह सेवा बंद करनी पड़ती है।
वाटर प्रूफिंग के लिए लिखा पत्र
वहीं स्वास्थ्य विभाग ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कवायद शुरू कर दी है। विभाग की ओर से लिफ्ट एरिया की वाटर प्रूफिंग करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिख दिया गया है। जिस पर लोक निर्माण विभाग ने इस संबंध में कार्यवाही करते हुए एस्टीमेट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवा दिया है। विभाग का दावा है कि जल्द ही वाटर प्रूफिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि वाटर प्रूफिंग होने के बाद बारिश का पानी लिफ्ट के भीतर प्रवेश नहीं करेगा और यह सुविधा सुचारू रूप से चल सकेगी।
वर्सन :
बारिश के दौरान लिफ्ट में पानी भरने के कारण इस सुविधा को बंद करना पड़ा। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिख दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने वाटर प्रूफिंग के लिए एस्टीमेट तैयार करते हुए विभाग को अवगत करवा दिया है। जल्द ही वाटर प्रूफिंग का काम शुरू हो जाएगा।-- डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सिविल सर्जन, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed