सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rain and humidity affect procurement, stalling government procurement of wheat and mustard in mandis

Charkhi Dadri News: बारिश और नमी से खरीद प्रभावित, मंडियों में गेहूं-सरसों की सरकारी खरीद ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 09 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rain and humidity affect procurement, stalling government procurement of wheat and mustard in mandis
दादरी की नई अनाज मंडी में सूखता हुआ गेहूं व सरसों।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले की अनाज मंडियों में लगातार बनी नमी और मौसम के असर के चलते बुधवार को भी गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद पूरी तरह प्रभावित रही। मंडियों में किसानों की अच्छी खासी आवक के बावजूद गुणवत्ता मानकों पर खरा न उतरने से गेहूं की खरीद काफी कम रही, जबकि सरसों की सरकारी खरीद एक बार फिर शून्य दर्ज की गई। मंडी में 30 हजार क्विंटल से ज्यादा गेहूं खुले में पड़ा है। मंगलवार रात काे हुई बारिश के कारण गेहूं व सरसों की फसल भीग गई। मंगलवार रात को दादरी में 12 एमएम, 3 एममएम बाढड़ा व बौंदकलां में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। बुधवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने मंडियों का निरीक्षण किया और गेहूं की गुणवत्ता की जांच की। दादरी की नई अनाज मंडी में खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक अजय पंवार, संदीप सांगवान, मार्केट कमेटी से मोहन लाल आदि अधिकारियों ने जांच की। जांच के दौरान गेहूं में नमी की मात्रा तय मानकों से अधिक पाई गई जिसके चलते सरकारी एजेंसियों ने खरीद करने से परहेज किया।
Trending Videos



18,619 क्विंटल गेहूं पहुंचा मंडी
बुधवार को जिले की मंडियों में 385 किसानों की ओर से 18,619 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई। इसके साथ ही सीजन के दौरान गेहूं की कुल आवक बढ़कर एक क्विंटल से ज्यादा पहुंच गई है। हालांकी नमी और गुणवत्ता के कारण केवल 4,288 क्विंटल गेहूं की ही खरीद संभव हो पाई है। नमी के चलते किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें फसल को सुखाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बजे के बाद छाए बादल
दोपहर करीब 3 बजे फिर से आसमान में काले बादल मंडराने लगे जिस ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खासतौर पर उन किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं जिनकी गेहूं की फसल खेतों में पक कर कटाई के लिए तैयार खड़ी है। बारिश और ओलों के कारण फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। बुधवार सुबह मौसम ने कुछ राहत दी। सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा जिससे खेतों में गिरी नमी को सूखने में मदद मिली। किसान सुबह से ही खेतों की ओर रुख करते नजर आए और फसल की स्थिति का जायजा लिया।

6 हजार क्विंटल सरसों की आवक
सरसों की स्थिति भी कुछ अलग नहीं रही है। बुधवार को 6,346 क्विंटल सरसों की आवक मंडियों में हुई। इसमें 241 किसान 2,014 क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे जबकि सीजन के दौरान अब तक 2,065 किसानों से 53,503 क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की जा चुकी है। सरकारी खरीद के लिए 18 किसान 478 क्विंटल सरसों लेकर आए लेकिन एक बार फिर सरकारी खरीद शून्य रही।

निजी खरीद की ओर रूख
दूसरी ओर किसान निजी व्यापारियों फसल बेचने में रुचि ज्यादा दिखा रहे हैं। बुधवार को 223 किसान 5,868 क्विंटल सरसों निजी व्यापारियों को बेचने के लिए लेकर पहुंचे और पूरी फसल खरीद ली गई। अब तक कुल 46,157 क्विंटल सरसों की निजी खरीद हो चुकी है। बाजार में बेहतर दाम मिलने के कारण भी किसान निजी खरीद की ओर ज्यादा झुकाव दिखा रहे हैं।



वर्सन:
मंडी में दिन रात किसानों से फसल की खरीद की जा रही है। नमी पाए जाने के कारण सरसों व गेहूं की खरीद नहीं हो पाई है। जल्द ही सरकारी खरीद शुरू होगी। मंडी में बरसात से निपटने पूरे प्रबंध है। - विजय कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed