{"_id":"69d6a64cb2c4c815ee0e4076","slug":"retired-soldier-duped-of-rs-295-lakh-by-making-him-download-a-fake-app-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153695-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: फर्जी एप डाउनलोड करवा सेवानिवृत्त जवान से 2.95 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: फर्जी एप डाउनलोड करवा सेवानिवृत्त जवान से 2.95 लाख की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। साइबर ठगों ने अब गूगल प्ले स्टोर के जरिये फर्जी बैंक एप्लीकेशन का जाल बिछाकर लोगों की कमाई पर डाका डालना शुरू कर दिया है। ताजा मामले में जिले के गांव इमलोटा निवासी और भारतीय सेना से सेवानिवृत्त जवान के साथ करीब 2.95 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव इमलोटा निवासी चंद्रभान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने एसबीआई खाते के संचालन के लिए योनो एप का इस्तेमाल करता है। गत 30 मार्च को जब एप ओपन नहीं हुई तो उसने गूगल पर जाकर इसे दोबारा डाउनलोड करने का प्रयास किया। वहां उसे एक फॉर्म दिखाई दिया जिसमें उन्होंने अपनी जानकारी भर दी। इसके तुरंत बाद उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई जिसमें कॉलर ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर एप ठीक करने के बहाने और जानकारी हासिल कर ली।
पीड़ित के अनुसार बातचीत के दौरान ही ठगों ने उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया। देखते ही देखते उसके खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल दो लाख 95 हजार 783 रुपये निकाल लिए गए। पहली बार में 50 हजार रुपये कटने का मैसेज आने पर जब पीड़ित ने आपत्ति जताई तो ठगों ने झांसा दिया कि यह गलती से हुआ है और एक घंटे में पैसे वापस आ जाएंगे।
धोखाधड़ी का पता चलने पर उन्होंने तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत भी दर्ज करवाई। अब उन्होंने साइबर क्राइम थाना पुलिस में शिकायत दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos