{"_id":"6a3d79afeded6676bd02fa47","slug":"a-complaint-was-lodged-to-draw-attention-to-the-condition-of-railway-road-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156990-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रेलवे रोड की सुध लेने के लिए दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रेलवे रोड की सुध लेने के लिए दी शिकायत
Fri, 26 Jun 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। भाजपा कानून प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अधिवक्ता कुलवंत फोगाट के नेतृत्व में लोगों ने गांधीनगर कॉलोनी में रेलवे रोड की सुध लेने के लिए समाधान शिविर में शिकायत-पत्र सौंपा।
अधिवक्ता कुलवंत फोगाट ने कहा कि ढाणी फाटक से गांधीनगर रेलवे रोड स्थित आदर्श स्कूल के पास जनस्वास्थ्य विभाग ने नई पेयजल पाइप लाइन बिछाने का काम किया है। कार्य के दौरान कर्मचारियों ने वहां पहले से मौजूद मुख्य सीवर लाइन को तोड़ दिया। विभाग की लापरवाही के चलते वार्ड दो व तीन में सीवर युक्त पेयजल सप्लाई हो रहा है।
लोगों में पेट और त्वचा संबंधी बीमारियां फैलने लगी हैं। अधिवक्ता फोगाट ने कहा कि विभाग ने सड़क के बीचों-बीच गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। लोगों का रास्ता भी बाधित हो चुका है। ठीक पास में ही स्कूल भी है। कुलवंत ने कहा कि अगर समय रहते इसे दुरुस्त नहीं किया गया, तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उपायुक्त ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता ने एक सप्ताह में यह समस्या दूर करवाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर ओमकार शर्मा, धीरज गोयल, साहिल, संदीप, दुष्यंत अनूप, बलराम, सुनील आदि उपस्थित रहे।