सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Officials must take the announcements made by the Chief Minister seriously: ADC

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को गंभीरता से लें अधिकारी : एडीसी

Fri, 26 Jun 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 26 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Officials must take the announcements made by the Chief Minister seriously: ADC
अधिकारियों को निर्देश देते एडीसी दीपक बाबूलाल करवा।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं को गंभीरता से लें। इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो घोषणाओं अभी लंबित हैं उन पर जल्द कार्य किया जाए और जिन पर कार्य प्रगति पर है उन्हें पूरा करने में तेजी लाएं ताकि इन परियोजनाओं के पूरा होने से आमजन को लाभ मिल सके। साथ ही प्रत्येक परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त वीरवार को अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कुछ परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मार्केटिंग, पशुपालन, शिक्षा, पंचायत, स्वास्थ्य, औद्योगिक प्रशिक्षण आईटीआई, सिंचाई, बिजली, जनस्वास्थ्य, खेल, बीएंडआर, महिला एवं बाल विकास, परिवहन विभाग में प्रस्तावित एवं अन्य संबंधित विभागों से फीडबैक लिया और जो कार्य पेंडिंग है उन्हें जल्द शुरू करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed