{"_id":"6a3d736455cfd4cbe102ce2a","slug":"negligence-regarding-road-safety-will-not-be-tolerated-strict-action-will-be-taken-against-rule-breakers-sdm-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156987-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम
Thu, 25 Jun 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम व मौजूद अन्य अधिकारी।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ प्रभावी रूप से कार्य करना होगा। एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने बैठक के दौरान एजेंडे में रखे गए बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जमीनी स्तर पर ठोस प्रयास करना आवश्यक है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में एक्सीडेंट प्रोन एरिया, ब्लैक स्पॉट्स की पहचान एवं सुधार, रोड सेफ्टी ऑडिट, सड़कों के पैच वर्क और अन्य संबंधित कार्यों और यातायात के नियमों की पालना करवाने बारे विस्तार से चर्चा की गई। इससे पहले उन्होंने पिछली बैठक के तहत जिन बिंदुओं पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए गए थे उसकी भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जहां भी सड़कों की मरम्मत या पैच वर्क की आवश्यकता है उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए कि यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाई जाए तथा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
उन्होंने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग सहित अन्य ट्रेफिक नियमों के उल्लंघन होने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए सड़क सुरक्षा से संबंधी जो भी कार्य है उन्हें संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जीवन अनमोल है यातायात नियमों की पालना करके वह स्वयं सुरक्षित रह सकते है और दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। इसके लिए हमें स्वयं यातायात नियमों की पालना करनी होगी।
बैठक में सड़कों की मरम्मत, अवैध कट, अतिक्रमण हटाने, स्पीड ब्रेकर, हैजर्ड मार्कर, जेब्रा क्रॉसिंग, व्हाइटनिंग पट्टी आदि कार्यों को लेकर विभिन्न स्थानों पर किए जाने वाले कार्यों की एजेंडा अनुसार समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ-साथ संबंधित विभाग को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने भी निर्देश दिए गए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।