सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ensure robust drainage arrangements to prevent waterlogging in the district: Deputy Commissioner

जिले में न हो जलभराव, निकासी के प्रबंध रखें पुख्ता : उपायुक्त

Fri, 26 Jun 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 26 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ensure robust drainage arrangements to prevent waterlogging in the district: Deputy Commissioner
चरखी दादरी। जिले में कहीं पर भी जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए। सभी स्थानों पर बारिश के पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध हों। विभाग बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही जरूरी उपकरण तैयार कर लें। इस बार लोगों को मानसून में जलभराव के कारण परेशानी न उठानी पड़े। ये बात उपायुक्त मनदीप कौर ने वीरवार को अधिकारियों को कहे।
विज्ञापन

उपायुक्त वीरवार को सुबह जिले के विभिन्न स्थानों पर ड्रेन व पानी निकासी लाइनों का जायजा लेने पहुंची थी। उन्होंने सबसे पहले चरखी पावर हाऊस के पास सिंचाई विभाग की वर्कशॉप का निरीक्षण किया और कहा कि विभाग के उपलब्ध पूरी मशीनरी चालू हालत में होनी चाहिए। अगर जरूरत है तो उसके अनुसार नए उपकरणों का प्रबंध भी समय रहते कर लिया जाए। इसके बाद उपायुक्त ने नए लघु सचिवालय के पास पानी निकासी लाइन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पिछले साल चिड़िया मोड़, घसौला और महेंद्रगढ़ रोड पर खेतों में काफी जलभराव हुआ था। इसके समाधान को लेकर डाली जा रही यह लाइन लोगों सहित किसानों को काफी राहत देगी। ऐसे में निर्माण कार्य को समय पर पूरा करें और लाइन की ढलान आदि का भी ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

इसके बाद उपायुक्त ने मिर्च गांव में पानी निकासी के लिए डाली जा रही लाइन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी लाइन के ढलान को ठीक करके एसडीएम को रिपोर्ट सौंपे। उन्होंने जयश्री ड्रेन व कमोद ड्रेन का भी जायजा लिया और उसके बाद बौंद कैनाल को देखा। इस दौरान एसडीएम डाॅ. विरेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता वेदपाल सांगवान व सतेंद्र सांगवान, तहसीलदार सन्नी, अजय सैनी व नायब तहसीलदार अंजू सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed