फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Admissions for the second and third years have begun; enrollment without a late fee is available until July 24

Charkhi Dadri News: दूसरे व तीसरे वर्ष के दाखिले शुरू, 24 जुलाई तक बिना लेट फीस होगा प्रवेश

Sat, 11 Jul 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 11 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Admissions for the second and third years have begun; enrollment without a late fee is available until July 24
गांव भैरवी स्थित राजकीय पीजी कॉलेज दादरी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले के सरकारी, अर्ध सरकारी और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में यूजी के दूसरे व तीसरे और पीजी के दूसरे वर्ष के विद्यार्थियों के दाखिले शुरू हो गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार विद्यार्थी 24 जुलाई तक बिना किसी विलंब शुल्क के अपना दाखिला ले सकेंगे। जिले के करीब आठ कॉलेजों में हजारों विद्यार्थी इस प्रक्रिया के तहत प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

दाखिले के लिए खोला पोर्टल
निदेशालय के आदेश के अनुसार दूसरे और तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों का प्रमोशन और प्रवेश केंद्रीकृत ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। सभी कॉलेजों को पहले अपने-अपने पाठ्यक्रमों की फीस और अन्य विवरण पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद ही विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

यूं जमा करवाएं फीस

सरकारी कॉलेजों में विद्यार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से फीस जमा कर सकेंगे। वहीं सरकारी सहायता प्राप्त और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में पहले की तरह ऑफलाइन माध्यम से फीस जमा होगी लेकिन उसकी रसीद ऑनलाइन पोर्टल के जरिये ही तैयार की जाएगी। इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और रिकॉर्ड आधारित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 के बाद लगेगी लेट फीस
24 जुलाई के बाद प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विलंब शुल्क देना होगा। 25 से 31 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस देनी होगी जबकि 1 से 7 अगस्त तक 100 रुपये के साथ प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। इसलिए कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
इन कॉलेज में होंगे दाखिले
जिले के राजकीय महाविद्यालय दादरी, बौंद कलां, महिला महाविद्यालय झोझू कलां, राजकीय कॉलेज मांढी, राजकीय महिला महाविद्यालय बाढड़ा, राजकीय कॉलेज कादमा, एपीजे सरस्वती कॉलेज आदि कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ विद्यार्थियों की भीड़ रहने की संभावना है। कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों से समय पर पोर्टल पर लॉगिन कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और किसी भी त्रुटि से बचने के लिए सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी है।

वर्जन:
दाखिले के दौरान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे। दाखिले शुरू हो गए हैं। विद्यार्थी जल्द से जल्द फीस जमा करवा अपना दाखिला सुनिश्चित करें।-जेएस मोर, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed