फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Special Staff arrests proclaimed offender

Charkhi Dadri News: उद्घोषित आरोपी को स्पेशल स्टाफ ने किया गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 11 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Special Staff arrests proclaimed offender
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ दादरी की टीम ने एक उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव किड़वाना का रहने वाला नरेश है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी नरेश वर्ष 2022 के मामले में लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। लगातार अनुपस्थित रहने के कारण न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी लक्ष्य गर्ग ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। स्पेशल स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए जिसके तहत उसे जिला जेल भिवानी भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार और उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed