फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Daily life disrupted by sultry heat; day's temperature hits 37 degrees

Charkhi Dadri News: उमस भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल, दिन का पारा 37 डिग्री पर पहुंचा

Sat, 11 Jul 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 11 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Daily life disrupted by sultry heat; day's temperature hits 37 degrees
दोपहर को तीन बजे बस स्टैंड रोड से गुजरते लोग। 
चरखी दादरी। जिले में शनिवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी महसूस हुई। सुबह से ही तेज धूप और उमस का असर बना रहा। इससे दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम दिखाई दी। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन


ठंडे खाद्य पदार्थ बने सहारा
दोपहर के समय शहर के प्रमुख बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही। तेज धूप और उमस के कारण दुकानों पर ग्राहकों की संख्या घट गई। वहीं जूस, शिकंजी, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन


बारिश की संभावना कम
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल जिले में अच्छी बारिश की संभावना कम बनी हुई है। विभाग ने बताया कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, हिसार, गोरखपुर, पूर्णिया होते हुए मिजोरम तक बनी हुई है और यह हिमालय की तलहटी की ओर बढ़ रही है। इसके चलते हरियाणा में 11 जुलाई के बाद मानसून की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 के बाद बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 जुलाई तक प्रदेश का मौसम सामान्यतः परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हरियाणा के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि दक्षिणी और पश्चिमी जिलों, जिनमें दादरी भी शामिल है, में केवल कुछ स्थानों पर छिटपुट या हल्की बारिश के आसार हैं।


आगामी दिनाें में बढ़ेगा पारा
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में हवाओं की दिशा में बदलाव होने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही वातावरण में नमी में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा धूप से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। यदि जल्द बारिश नहीं होती है तो आने वाले दिनों में उमस और गर्मी का असर लोगों की परेशानी और बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed