{"_id":"6a84b4414b32e686fc0d422b","slug":"ambedkar-chowk-railway-road-market-in-shambles-issues-range-from-potholes-to-non-functional-drinking-water-kiosks-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159178-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आंबेडकर चौक-रेलवे रोड बाजार बदहाल, गड्ढों से लेकर बंद प्याऊ तक परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आंबेडकर चौक-रेलवे रोड बाजार बदहाल, गड्ढों से लेकर बंद प्याऊ तक परेशानी
Wed, 19 Aug 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन को जानी वाली सड़क के बीच बने गड्ढे।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। शहर के डॉ. भीम राव आंबेडकर चौक से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली प्रमुख बाजार इन दिनों अव्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। बाजार में जगह-जगह सड़क की दयनीय हालत, गहरे गड्ढे, बंद पड़ी प्याऊ, बदहाल सार्वजनिक शौचालय और कचरे के ढेर दुकानदारों के साथ-साथ वाहन चालकों व राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।
बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं लेकिन सुविधाओं की कमी के चलते उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर के रेलवे रोड पर पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़क की खुदाई करने के बाद खानापूर्ति कर सुचारू किया गया था। इसके बाद कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों से वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत होती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति अधिक जोखिमपूर्ण बनी हुई है।
बारिश होने के बाद गड्ढों में पानी जमा हो जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। वहीं सड़क के किनारे नगर परिषद की ओर से संचालित प्याऊ बंद पड़ी है गर्मी के मौसम में राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों और वाहन चालकों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। दुकानदारों का कहना है कि सार्वजनिक प्याऊ का उद्देश्य ही राहगीरों को राहत देना है, लेकिन इसके बंद रहने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा।
बाजार में सार्वजनिक शौचालय की स्थिति भी संतोषजनक नहीं बताई जा रही। नियमित साफ-सफाई और रखरखाव के अभाव में शौचालय बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। इसके चलते दुकानदारों और बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय जैसी सुविधा का साफ-सुथरा और उपयोग योग्य होना बेहद जरूरी है।-- लक्ष्मण स्वामी, स्थानीय दुकानदार
बाजार शहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। ऐसे में सड़क, सफाई, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की नियमित व्यवस्था होना जरूरी है। नगर परिषद को चाहिए कि वो सड़क की मरम्मत करवाने, गड्ढों को भरने, बंद प्याऊ को चालू करने, सार्वजनिक शौचालय की सफाई करवाने और कचरे का नियमित उठान सुनिश्चित करवाए।-- सुभाष डावरा, स्थानीय दुकानदार
वर्सन:
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई नहीं हो पाई है, वहीं सड़क पर बने गड्ढों को भरवाने का काम जल्दी ही शुरू करवाया जाएगा। - बक्शी राम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद।
विज्ञापन
बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं लेकिन सुविधाओं की कमी के चलते उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर के रेलवे रोड पर पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़क की खुदाई करने के बाद खानापूर्ति कर सुचारू किया गया था। इसके बाद कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों से वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत होती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति अधिक जोखिमपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन
बारिश होने के बाद गड्ढों में पानी जमा हो जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। वहीं सड़क के किनारे नगर परिषद की ओर से संचालित प्याऊ बंद पड़ी है गर्मी के मौसम में राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों और वाहन चालकों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। दुकानदारों का कहना है कि सार्वजनिक प्याऊ का उद्देश्य ही राहगीरों को राहत देना है, लेकिन इसके बंद रहने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा।
बाजार में सार्वजनिक शौचालय की स्थिति भी संतोषजनक नहीं बताई जा रही। नियमित साफ-सफाई और रखरखाव के अभाव में शौचालय बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। इसके चलते दुकानदारों और बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय जैसी सुविधा का साफ-सुथरा और उपयोग योग्य होना बेहद जरूरी है।
बाजार शहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। ऐसे में सड़क, सफाई, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की नियमित व्यवस्था होना जरूरी है। नगर परिषद को चाहिए कि वो सड़क की मरम्मत करवाने, गड्ढों को भरने, बंद प्याऊ को चालू करने, सार्वजनिक शौचालय की सफाई करवाने और कचरे का नियमित उठान सुनिश्चित करवाए।
वर्सन:
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई नहीं हो पाई है, वहीं सड़क पर बने गड्ढों को भरवाने का काम जल्दी ही शुरू करवाया जाएगा। - बक्शी राम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद।