फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ravi Prakash, a soldier from Dadri, dies during training in Bengaluru; mortal remains to reach the village today

Charkhi Dadri News: बंगलूरू में ट्रेनिंग के दौरान दादरी के जवान रवि प्रकाश की मौत, आज गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

Wed, 19 Aug 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 19 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ravi Prakash, a soldier from Dadri, dies during training in Bengaluru; mortal remains to reach the village today
शहीद रवि प्रकाश। - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले के गांव कासनी निवासी भारतीय सेना के जवान रवि प्रकाश (32) की बंगलूरू में प्रशिक्षण के दौरान मौत हो गई। मंगलवार सुबह ग्राउंड प्रैक्टिस के दौरान फिजिकल एक्टिविटी करते समय अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। साथी जवानों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीटी के दौरान हार्ट फेल होने से उनकी मौत हुई है। सेना की ओर से जवान के पार्थिव शरीर को गांव पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बुधवार को पार्थिव शरीर कासनी पहुंचने की संभावना है जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


कश्मीर में थे तैनात
रवि प्रकाश वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह राष्ट्रीय राइफल की 54 बटालियन में कश्मीर में तैनात थे। करीब दो माह पहले वह ड्यूटी के लिए घर से रवाना हुए थे। इसके बाद उन्हें बंगलूरू में प्रमोशन कोर्स के लिए भेजा गया था। प्रशिक्षण के दौरान मंगलवार सुबह यह दुखद हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में पत्नी, बेटा और माता-पिता
रवि प्रकाश के परिवार में पत्नी सुनीता, आठ वर्षीय बेटा देव, पिता कृष्ण सांगवान और मां नीलम हैं। उनकी पत्नी गृहिणी हैं जबकि पिता खेतीबाड़ी करते हैं। रवि के बड़े भाई दिनेश भी कृषि कार्य से जुड़े हैं। उनकी बड़ी बहन विवाहित हैं।

एक दिन पहले ही परिवार से की थी बातचीत
परिजनों के अनुसार रवि प्रकाश ने निधन से एक दिन पहले ही वीडियो कॉल के जरिए पत्नी, बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत की थी। बातचीत के दौरान किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि परिवार के साथ यह उनकी आखिरी बातचीत होगी। जवान की मौत की खबर के बाद गांव में शोक की लहर है और ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंच रहे हैं।


सीएम और विधायक ने जताया शोक
रवि प्रकाश के निधन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और दादरी विधायक सुनील सांगवान ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जवान के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही। गांव में भी जवान के पार्थिव शरीर के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed