फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The main gate of the Municipal Council was locked for two hours

Charkhi Dadri News: नगर परिषद के मुख्य द्वार पर दो घंटे लगाया ताला

Wed, 19 Aug 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 19 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The main gate of the Municipal Council was locked for two hours
चरखी दादरी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से मांगों का समाधान न होने से नाराज कर्मचारियों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर नजर आया। हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने सुबह नौ बजे से 11 बजे तक नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। नगर परिषद को ताला लगाने के बाद बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला तैयार किया और उसकी शव यात्रा निकाली।
विज्ञापन

शव यात्रा नगर परिषद कार्यालय से बस स्टैंड रोड होते हुए भगवान परशुराम चौक के पास पहुंची जहां कर्मचारियों ने पुतले को आग के हवाले कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार 13 दिनों से हड़ताल पर रहने के बावजूद सरकार की ओर से उनकी मांगों का समाधान करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed