फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Encouraged people to register their names in the voter list.

Charkhi Dadri News: मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए किया प्रेरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Encouraged people to register their names in the voter list.
चरखी दादरी। गांव मांढी हरिया के राजकीय महाविद्यालय में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत पात्र छात्र-छात्राओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए मंगलवार को द्वितीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी प्रो. योगेश जांगड़ा की देखरेख में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार और लोकतंत्र में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शिविर में मुख्य वक्ता के तौर पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अनिल शास्त्री ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने या मतदान संबंधी फॉर्म भरने में किसी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित बीएलओ से संपर्क कर उसका समाधान करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी प्रो. योगेश जांगड़ा ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों की आयु 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है और अभी तक उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है वे महाविद्यालय से फॉर्म-6 प्राप्त कर निर्धारित दस्तावेजों के साथ जमा करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed