फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rain exposes the reality of the dividers; interlocking tiles scattered across the road

Charkhi Dadri News: बारिश ने खोली डिवाइडरों की पोल सड़क पर बिखरी इंटरलॉकिंग टाइलें

Wed, 19 Aug 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 19 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rain exposes the reality of the dividers; interlocking tiles scattered across the road
बस स्टैंड रोड स्थित डिवाइडर से उखड़ी पड़ी इंटरलोकिंग टाइलें।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर में बारिश के बाद सड़कों पर हुए जलभराव का असर अब सड़क के बीच बने डिवाइडरों पर भी दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

कई प्रमुख मार्गों पर डिवाइडरों में लगी इंटरलॉकिंग टाइलें उखड़ कर सड़क किनारे बिखर गई हैं। कहीं टाइलें टूट चुकी हैं तो कहीं डिवाइडर के हिस्से से पूरी तरह निकल गई हैं। इसके चलते सड़क की सुंदरता प्रभावित होने के साथ-साथ वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी परेशानी बढ़ गई है।
शहरवासियों के अनुसार पिछले दिनों हुई बारिश के बाद कई स्थानों पर सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी थी। पानी भरने के कारण डिवाइडरों के आसपास की मिट्टी और बेस कमजोर हो गया। इसके चलते डिवाइडरों में लगी इंटरलॉकिंग टाइलें जगह-जगह से निकलने लगीं। कुछ स्थानों पर टाइलें उखड़ कर सड़क पर आ गई हैं जिससे वाहनों के आवागमन में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि शहर के मुख्य मार्गों पर बने डिवाइडर सड़क व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन पर लगी टाइलें न केवल डिवाइडर को मजबूती प्रदान करती हैं बल्कि शहर की सुंदरता भी बढ़ाती हैं। लंबे समय तक मरम्मत न होने से अब कई जगह डिवाइडर बदहाल नजर आ रहे हैं। टूटे और उखड़े हिस्सों के कारण राहगीरों को ठोकर लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed