सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bhajan and tableau programme on Shri Ram Janmotsav will be held on 27th March at Geeta Bhawan.

Charkhi Dadri News: गीता भवन में 27 मार्च को होगा श्री राम जन्मोत्सव पर भजन व झांकी कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bhajan and tableau programme on Shri Ram Janmotsav will be held on 27th March at Geeta Bhawan.
विज्ञापन
चरखी दादरी। श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 27 मार्च को दादरी के गीता भवन में भव्य भजन संध्या एवं झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष सतीश बजाज की अध्यक्षता में महिला जिलाध्यक्ष रितु गोयल के कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
Trending Videos

जिला महामंत्री अधिवक्ता दिनेश गर्ग ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी और भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को रामभक्ति से जोड़ा जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विजय अग्रवाल, डॉ. ललित महाजन, अर्चना अग्रवाल, प्रवीण गोयल, सन्नी गोयल समेत कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में श्री राम जन्मोत्सव के पर्व पर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर भजन एवं झांकियों का आनंद लेने और धर्म लाभ उठाने की अपील की गई। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जल्द ही शुरू कर दी जाएंगी ताकि आयोजन को भव्य और सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed