सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   If cotton insurance claims are not received, the agitation will become more violent

Charkhi Dadri News: कपास बीमा क्लेम नहीं मिला तो आंदोलन और उग्र होगा

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
If cotton insurance claims are not received, the agitation will become more violent
विज्ञापन
बाढड़ा। अनाज मंडी परिसर में किसानों का धरना 230वें दिन भी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक किसानों को कपास फसल बीमा क्लेम की लगभग 350 करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन न तो रुकेगा और न ही कमजोर पड़ेगा। नेताओं ने कहा कि जरूरत पड़ी तो बीमा कंपनियों को भुगतान के लिए सड़कों पर उतरकर मजबूर किया जाएगा।
Trending Videos

धरने को संबोधित करते हुए श्योराण खाप 25 के प्रधान बिजेंद्र बेरला ने कहा कि फसल बीमा के नाम पर किसानों से प्रीमियम की वसूली तो समय पर कर ली जाती है, लेकिन जब नुकसान होता है तो किसानों को एक-एक रुपये के लिए भटकना पड़ता है। यह किसानों के साथ खुला धोखा है जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता राजकुमार हडौदी ने कहा कि सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों का करारा जवाब देंगे। किसान नेताओं ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच हो रही नीतिगत डील देश की खेती और डेयरी सेक्टर को कॉर्पोरेट कंपनियों के हवाले करने की साजिश है। धरने में प्रधान बिजेंद्र बेरला, मास्टर रघवीर श्योराण, भूप सिंह धारणी, ब्रह्मपाल बाढड़ा, होशियार सिंह, सत्य प्रकाश जेवली व रणधीर सहित बड़ी संख्या में किसान-मजदूर नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed