सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Water Festival fortnight will run from March 22

Charkhi Dadri News: 22 मार्च चलेगा जल महोत्सव पखवाड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Water Festival fortnight will run from March 22
जल महोत्सव पखवाड़ा को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को छह से 22 मार्च तक आयोजित होने वाले जल महोत्सव पखवाड़ा की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Trending Videos

इस दौरान बताया गया कि जल शक्ति अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा करने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के रखरखाव एवं प्रबंधन में ग्राम पंचायतों की भूमिका को सशक्त किया जा रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के संचालन, रखरखाव एवं प्रबंधन का कार्य पंचायतों के माध्यम से किया जाएगा जिससे स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी को बढ़ावा मिलेगा और व्यवस्थाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार राजू भूंभक ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जिले की सभी 167 ग्राम पंचायतों में 6 मार्च से 22 मार्च तक जल महोत्सव पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, पेयजल प्रबंधन तथा जल गुणवत्ता के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
जल महोत्सव पखवाड़े के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, अंतरराष्ट्रीय प्लंबर दिवस, जल अर्पण दिवस, वीडब्ल्यूएससी प्रशिक्षण, जल गुणवत्ता संबंधी कार्यक्रम और विश्व जल दिवस के अवसर पर विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि नौ मार्च को जल अर्पण दिवस पर ग्राम रामबास, सारंगपुर, कारी रूपा, मिसरी में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सेल्फ हेल्प ग्रुप एवं पंप ऑपरेटरों को भी इस दौरान सम्मानित किया जाएगा। जल महोत्सव पखवाड़े के अंतर्गत ग्राम स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर तथा राज्य स्तर पर प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पखवाड़े की शुरुआत आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंचायत, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के साथ होगी। संबंधित विभागों, ग्राम पंचायतों तथा आमजन से अपील की है कि वे जल संरक्षण एवं पेयजल प्रबंधन से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed