पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Body of a man found hanging from a tree

Charkhi Dadri News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव

Mon, 29 Jun 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 29 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Body of a man found hanging from a tree
चरखी दादरी। गांव मैहड़ा की छोटी नहर के किनारे पेड़ पर रविवार सुबह फंदे से लटका शव देखकर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद डायल 112 पुलिस व झोझू कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान गांव मैहड़ा निवासी 45 वर्षीय जोगेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार जोगेंद्र शनिवार शाम से लापता था। रविवार को गांव से होकर गुजरने वाली नहर के किनारे पेड़ से जोंगेंद्र का शव लटका हुआ मिला। सुबह ग्रामीणों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। परिजनों ने बताया कि जोगेंद्र शराब पीने का आदि था।
विज्ञापन

झोझू कलां थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई आत्मप्रकाश के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed