पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Weather turns pleasant after 15 mm of rainfall.

Charkhi Dadri News: 15 एमएम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Mon, 29 Jun 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 29 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Weather turns pleasant after 15 mm of rainfall.
शनिवार शाम हुई लगातार बारिश के बाद कादमा गांव की गली में भरा पानी।
कादमा। गांव कादमा सहित आसपास के क्षेत्र में दोपहर बाद अचानक बादल छाए और एक घंटे जमकर मेघा बरसे। इस दौरान करीब 1 घंटे में 15 एमएम बारिश हुई। करीब 3:30 बजे शुरू हुई तेज बारिश ने गांव कादमा में एक बार फिर जलभराव की पुरानी समस्या को उजागर कर दिया।
विज्ञापन

करीब 2 घंटे तक लगातार हुई बारिश के बाद गांव की अनेक गलियों तथा कादमा–झोझू मार्ग पर घुटनों तक पानी भर गया। जलभराव के कारण राहगीरों, वाहन चालकों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत तो मिली, लेकिन जल निकासी व्यवस्था की कमी के कारण राहत जल्द ही परेशानी में बदल गई। गांव की मुख्य गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं और लोगों को पानी के बीच से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में हर साल यही स्थिति बन जाती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी घंटों तक गलियों में जमा रहता है जिससे आवागमन प्रभावित होता। साथ ही कादमा–झोझू मार्ग पर भरे पानी से ग्रामीण गुजरते हैं और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत से मांग की है कि गांव में पक्की जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाए तथा कादमा–झोझू मार्ग और जलभराव वाले क्षेत्रों का शीघ्र सुधार कराया जाए ताकि हर वर्ष बरसात के दौरान लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed