पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ekta secured the 126th rank in the M.Sc. Nursing Advanced examination.

Charkhi Dadri News: एमएससी नर्सिंग एडवांस परीक्षा में एकता को मिली 126वीं रैंक

Mon, 29 Jun 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 29 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ekta secured the 126th rank in the M.Sc. Nursing Advanced examination.
छात्रा एकता।
चरखी दादरी। एमएससी नर्सिंग एडवांस कोर्स की राष्ट्रीयस्तरीय प्रवेश परीक्षा में दादरी जिले की छात्रा एकता पुत्री सुरेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 126 प्राप्त कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एकता मूल रूप से गांव पैंतावास कलां की निवासी हैं और वर्तमान में एमसी कॉलोनी दादरी में रह रही हैं।
विज्ञापन

उनकी इस शानदार सफलता से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय एकता ने अपने माता-पिता की प्रेरणा, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास से कोई भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

एकता की इस सफलता पर उनके पिता अध्यापक सुरेश कुमार तथा माता प्रमिला रानी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि एकता की कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का परिणाम है। एकता की इस सफलता को परिवार, गांव और क्षेत्र के लोगों ने बड़ी उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed