सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cash worth Rs 5.60 lakh stolen from a house in Boand Kalan

Charkhi Dadri News: बौंद कलां में मकान से 5.60 लाख रुपये की नकदी चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 26 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 5.60 lakh stolen from a house in Boand Kalan
विज्ञापन
बौंद कलां। कस्बा बौंद कलां स्थित एक मकान से चोर लाखों रुपये की नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कस्बा बौंद कलां निवासी श्यामलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजकीय माध्यमिक विद्यालय झिंझर में संस्कृत प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। उसका बड़ा भाई धर्मपाल गुरुकुल भैयापुर लाढौत में नौकरी करता है।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि धर्मपाल ने पिछले चार वर्ष के एकत्रित किए हुए पांच लाख 65 हजार रुपये घर पर अपने बक्से में रखे हुए थे। शुक्रवार सुबह भात में जाते समय उसमें से पांच हजार रुपये निकाल लिए और पांच लाख 60 हजार रुपये वापस बक्से में रख दिए। इसके बाद वे सभी बहन के बेटे की शादी में भात की रस्म के लिए चले गए। शाम करीब साढ़े छह बजे जब वे वापिस आए तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिस बक्से में रुपये रखे हुए थे, उसका कुंदा भी फटा हुआ था और बक्से में से रुपये गायब मिले। घटना की जानकारी पाकर बौंद कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed