फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cheques for agricultural loans worth 35 crore Rupees were distributed to farmers

Charkhi Dadri News: किसानों को 35 करोड़ रुपये के कृषि ऋण के चेक वितरित किए

Wed, 19 Aug 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 19 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cheques for agricultural loans worth 35 crore Rupees were distributed to farmers
बैंंक अधिकारी किसानों को कृषि ऋण का चैक प्रदान करते हुए।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से लोहारू रोड पर राष्ट्रीय स्तर के एग्रीकल्चर आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से किसानों, ग्राहकों व स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को बैंक की कृषि ऋण एवं अन्य वित्तीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। कार्यक्रम में चंडीगढ़ की उप-आंचलिक प्रबंधक प्रमुख प्रियंका बंसल, क्षेत्रीय कार्यालय रोहतक क्षेत्रीय प्रमुख मिथिलेश कुमार राय, दादरी के एलडीएम मिमिलेश कुमार वर्मा, एनआरएलएन शिवांशु मिश्रा, मुख्य प्रबंधक अनिल कुमार नेहरा, शुभम बलवदा सहित बैंक की विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रमुख एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

उप महाप्रबंधक प्रियंका बंसल ने किसानों व आम लोगों को बैंक की विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं, जमा योजनाओं व अन्य बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाओं को पहुंचाकर किसानों, स्वयं सहायता समूहों और आम ग्राहकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से जुड़ने के साथ-साथ अपने परिचितों को भी बैंक की सेवाओं से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान बैंक की ओर से किसानों को करीब 35 करोड़ रुपये के कृषि ऋण एवं लाभार्थियों को सांकेतिक चेक वितरित किए गए। आयोजन में अजीत सांगवान, रविंद्र खत्री, गौरव, राकेश एवं मोनिका का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed