सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chirag Godhari and Arju Nimli won the Gusain wrestling competition

Charkhi Dadri News: चिराग गोधड़ी व आरजू निमली ने जीता गुसाईं कुश्ती दंगल

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Chirag Godhari and Arju Nimli won the Gusain wrestling competition
दंगल के दौरान कुश्ती करते हुए पहलवान।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव डोहका-कालुवाला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुसाईं धाम पर धुलंडी पर्व पर भंडारे व कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित महिला एवं पुरुष पहलवानाें के मुकाबले में पुरुष वर्ग में चिराग गोधड़ी व महिला वर्ग के मुकाबले में आरजू ने बाजी मारी।
Trending Videos

पुरुष विजेताओं को एक लाख व महिला पहलवान को 51 हजार का प्रथम इनाम दिया गया। अगली बार एक लाख 11 हजार की प्रथम कुश्ती करवाने की घोषणा की गई। विजेता पहलवानों को समाजसेवी नीरज चौधरी, महंत व कमेटी पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कालुवाला में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों के श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया तथा कुश्ती दंगल में पहलवानों के राेमांचक मुकाबले देखे। गुसाईं धाम कालुवाला पर कमेटी की ओर से आयोजित करवाए जा रहे वार्षिक कुश्ती दंगल के पुरुष मुकाबले में प्रथम एक लाख की कुश्ती स्पर्धा में कड़े मुकाबले में चिराग गोधड़ी, दूसरे मुकाबले में अमन हड़ौदी व साहिल नाड के मध्य बराबर व तीसरी कुश्ती में मोनू नीमली विजेता बने। लड़कियों के प्रथम मुकाबले में आरजू निमली प्रथम, दूसरी स्पर्धा में भी नैना कासनी प्रथम, तृतीय कुश्ती स्पर्धा में पिंकी नंगला बराबरी पर रहने के साथ ही 24 मुकाबले करवाए गए और विजेता पहलवानों को मंदिर कमेटी ने नकद राशी से सम्मानित किया।
समाजसेवी नीरज चौधरी ने विजेता पहलवानों को सम्मानित करते हुए कहा कि धार्मिक स्थल पर फाग कार्यक्रम में एक दूसरे को बधाई देने के अलावा हरियाणवी संस्कृति के प्रतिक कुश्ती भी देखने को मिल रही है। महंत ने कहा कि नीरज चौधरी के प्रयासों से लाखों रुपयों के कुश्ती व अन्य खेलों के आयोजन हरियाणवी संस्कृति की शान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed