सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CIA staff arrested a Jhajjar youth with 800 grams of opium

Charkhi Dadri News: सीआईए स्टाफ ने 800 ग्राम अफीम के साथ झज्जर के युवक को किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
CIA staff arrested a Jhajjar youth with 800 grams of opium
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने 800 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी झज्जर जिले के गांव छपार का रहने वाला रितेश है। पूछताछ के लिए आरोपी को सात दिन के रिमांड पर लिया गया है।
Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को सीआईए स्टाफ दादरी की टीम में शामिल एएसआई विशाल, हेड कांस्टेबल अमित, सिपाही सुधीर, सिपाही दिनेश व ईएएसआई नरेंद्र स्थानीय समसपुर चौक के समीप गश्त कर रहे थे। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक नशीले पदार्थ के साथ समसपुर से बिरोहड़ रोड स्थित पेट्रोल पंप पर किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। जिस पर पुलिस टीम तुरंत सूचना के अनुसार बताए गए स्थान पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर टीम को एक व्यक्ति दिखाई दिया और उसके हाथ में लाल रंग के कपड़े का बैग था। पुलिस टीम को देखते ही वह गांव बिरोहड़ की तरफ जाने लगा। टीम ने उसे काबू कर नाम पूछा तो उसने झज्जर जिले के गांव छपार निवासी रितेश बताया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट वरिष्ठ एथलेटिक्स कोच बिजेंद्र की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास मौजूद कपड़े के बैग से 800 ग्राम अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने बरामद अफीम को कब्जे में लेते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए उसे सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed