सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Citizens should be vigilant to avoid online fraud: DC

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए नागरिक सतर्क रहें : डीसी

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Citizens should be vigilant to avoid online fraud: DC
विज्ञापन
चरखी दादरी। साइबर अपराधों से बचाव के लिए नागरिक सतर्क रहें और किसी भी तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर क्राइम की घटना होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर सूचना दें। क्योंकि साइबर धोखाधड़ी के मामलों में जितनी जल्दी सूचना पुलिस व अन्य संबंधित एजेंसियों तक पहुंचती है साइबर अपराध को रोकने की संभावना उतना ज्यादा होती है।
Trending Videos


उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने कहा कि साइबर अपराध की शिकायत करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा साइबरक्राइम.जीओवी.आईएन वेबसाइट और 1930 साइबर हेल्पलाइन उपलब्ध करवाई गई है। जहां नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। वर्तमान डिजिटल युग में साइबर धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बैंकिंग धोखाधड़ी, यूपीआई फिशिंग, फेक लिंक और अन्य ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है, तो वह तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। आमजन को चाहिए कि वे सतर्कता बरतें और अपने परिवार, दोस्तों को भी इसके बारे में जागरूक करें। जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना और उन्हें साइबर सुरक्षा की बुनियादी जानकारी देना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने वित्तीय और व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखें और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में देरी किए बिना इसकी शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed