सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The team reached Dadri for the third time on the complaint of corruption in the road, checked the level of the rebar and the road.

Charkhi Dadri News: रोड में भ्रष्टाचार की शिकायत पर तीसरी बार दादरी पहुंची टीम, सरिये और सड़क का लेवल जांचा

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The team reached Dadri for the third time on the complaint of corruption in the road, checked the level of the rebar and the road.
मशीन से रोड की जांच करते हुए टीम के सदस्या व मौजूद अधिवक्ता।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-चिड़िया-कनीना रोड के निर्माण में अनियमितता बरतने की शिकायत पर जांच के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), पंचकूला की टीम मंगलवार को तीसरी बार सड़क निर्माण सामग्री के नमूने लेने के लिए दादरी पहुंची। गांव मौड़ी और चिड़िया में टीम ने शिकायतकर्ता व संबंधित विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर 10 जगहों से कुल दो सैंपल लिए।
Trending Videos

जांच प्रक्रिया के तहत सड़क निर्माण में प्रयोग होने वाले सरिये की गुणवत्ता को आधुनिक स्केनिंग मशीन के माध्यम से परखा गया वहीं सड़क के लेवल एवं संरचना की भी उन्नत तकनीकी उपकरणों से माप एवं परीक्षण किया गया। नाले के ऊपर बनी स्लैब की मोटाई, ऊंचाई व चौड़ाई के आंकड़े दर्ज किए गए। जांच को और अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से विशेषज्ञों की निगरानी में प्रक्रिया को दोहराया गया। साथ ही भिवानी से आई एक स्वतंत्र टीम भी ऑब्जर्वेशन के तौर पर मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 फरवरी को एबीसी की टीम ने इसी सड़क के विभिन्न हिस्सों से सैंपल लेकर टाइल वर्क और सड़क की विभिन्न लेयर की जांच की गई थी। और इसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि से लिए नमूने
जांच के दौरान शिकायतकर्ता अधिवक्ता प्रवीण तक्षक की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा गया और पूरी प्रक्रिया को खुले व पारदर्शी तरीके से संपन्न किया। अधिकारियों ने कहा कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं यदि कार्य मानकों के अनुरूप पाया जाता है तो भी तथ्यों को सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।

गांव मौड़ी और चिड़िया से लिए नमूने
एंटी करप्शन ब्यूरो टीम एक्सईएन जयसिंह के नेतृत्व में मंगलवार को करीब 12 बजे दादरी पहुंची और गांव मौड़ी और चिड़िया में नमूने लेने के लिए पहुंची। करीब दो घंटे चली कार्रवाई में टीम ने आधुनिक मशीनों से सरिये स्कैन किए और इसके साथ ही सड़कों के किनारे पर बने रोड की लेवलिंग के डाटा काे रिकॉर्ड किया गया।

शिकायत के बाद तीसरी बार पहुंची टीम

टीम की ओर से 4 फरवरी को सैंपल लिए गए थे लेकिन शिकायतकर्ता ने एसीबी के महानिदेशक को शिकायत भेजकर आरोप लगाया कि टीम ने बिना उन्हें बताए और बिना किसी सूचना के सैंपल ले लिए। ये सैंपल सेफ जगह से उठाए गए है जहां खामियां नहीं है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों ने पुनः जांच के आदेश दिए जिसके तहत 10 फरवरी को दोबारा टीम भेजी गई। दो दिन कार्रवाई में नमूने एकत्रित किए। इसके बाद तीसरी बार मंगलवार को फिर से टीम ने शेष नमूने जुटाए हैं।


ये है मामला

बता दें कि लोक निर्माण विभाग की ओर से दादरी-रोहतक व दादरी-कनीना रोड का पुनर्निर्माण करवाया जा रहा है। दादरी से चिड़िया तक रोड तक करीब 14 किलोमीटर में इस रोड का काम पूरा हो चुका है। इन दोनों स्टेट हाईवे के निर्माण पर 63.67 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता प्रवीण तक्षक ने सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।

वर्सन :
सड़क से शिकायतकर्ता द्वारा बताई गई जगहों से नमूने लिए गए हैं। जांच में शामिल 10 जगहों से दो नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा, जांच में आई रिपोर्ट के अनुसार ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। - जयसिंह, एक्सईएन, स्टेट विजिलेंस टीम।



------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed