सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   47,000 illegal connections in the city have become a big challenge, now the department will take action

Charkhi Dadri News: शहर में 47 हजार अवैध कनेक्शन बने बड़ी चुनौती, अब विभाग करेगा कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
47,000 illegal connections in the city have become a big challenge, now the department will take action
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में पानी की बर्बादी रोकने और पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। विभाग की ओर से अवैध पेयजल कनेक्शन धारकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की तैयारी की है। अधिकारियों का कहना है कि मेन लाइनों में बड़ी संख्या में अवैध कनेक्शन होने से पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

विभागीय आंकड़ों के अनुसार शहर में करीब 47 हजार अवैध पेयजल कनेक्शन हैं जो विभाग के लिए बड़ी समस्या बन चुके हैं। इसके मुकाबले केवल लगभग 17 हजार ही वैध कनेक्शन दर्ज हैं। ऐसे में अवैध कनेक्शनों की संख्या वैध कनेक्शनों से कहीं अधिक है, जिससे पानी का दबाव लगातार कम हो रहा है। परिणामस्वरूप शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल 55 प्रतिशत उपभोक्ता कर रहे भुगतान : वहीं, विभाग के लिए एक और चिंता की बात यह है कि वैध कनेक्शन धारकों में से भी करीब 55 प्रतिशत उपभोक्ता पानी के बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इससे विभाग को राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है और पेयजल व्यवस्था पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed