सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People are falling sick due to changing weather; number of patients in OPD is increasing

Charkhi Dadri News: बदलते मौसम में बीमार पड़ रहे लोग ओपीडी में बढ़ रही मरीजों की संख्या

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
People are falling sick due to changing weather; number of patients in OPD is increasing
नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए खड़े मरीज।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। पिछले तीन दिनों से मौसम में आए बदलाव ने लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। दिन और रात के तापमान में आ रहे भारी उतार-चढ़ाव के कारण लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हालात ये हैं कि दादरी के नागरिक अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
Trending Videos

नागरिक अस्पताल में मेडिसिन विभाग की ओपीडी में हर रोज करीब 200 मरीज विभिन्न बीमारियों का उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं। इनमें से अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, बदन दर्द, तेज बुखार और गले में संक्रमण जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं। अस्पताल में सुबह से ही पंजीकरण खिड़की और चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की कतार देखी जा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान में मौसम का जो स्वरूप बना हुआ है वह वायरस और बैक्टीरिया के पनपने के लिए सबसे अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव और सावधानी ही एकमात्र उपाय : नागरिक अस्पताल में तैनात मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. उपेंद्र श्योराण ने बताया कि इस समय में थोड़ी सी सावधानी बरतकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि शरीर के तापमान में अचानक होने वाला बदलाव रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि लोग सुबह और शाम के समय हल्के गर्म कपड़े जरूर पहनें, भले ही दिन में गर्मी महसूस हो। इसके अलावा दिन में धूप से आते ही ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक बिल्कुल न पिएं, क्योंकि यह सीधे तौर पर गले और फेफड़ों को प्रभावित करता है।
चिकित्सकों ने बच्चों और बुजुर्गों के प्रति विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी बुखार या सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है, तो वे घरेलू उपचार के भरोसे बैठने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed