{"_id":"69a5f104a0aeb298fc0b119d","slug":"class-12-exams-were-held-peacefully-at-31-centres-with-holi-being-celebrated-after-the-paper-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-152149-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 31 केंद्रों पर शांतिपूर्वक हुई बारहवीं की परीक्षा, पेपर के बाद खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 31 केंद्रों पर शांतिपूर्वक हुई बारहवीं की परीक्षा, पेपर के बाद खेली होली
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा के बाद रंगों में रंगी छात्राएं सेल्फी लेती हुईं।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिलेभर में बारहवीं कक्षा की भौतिक विज्ञान, डीएलडी और अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा मंगलवार को पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दादरी जिले में कुल 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें दादरी खंड में 22 और बाढड़ा खंड में 9 केंद्र शामिल रहे।
सभी केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई और बिना किसी व्यवधान के समाप्त हुई। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने आपस में होली खेली। प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकल रहित और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे।
प्रत्येक केंद्र पर पुलिस की सख्त तैनाती रही। परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ को एकत्रित नहीं होने दिया गया और अभिभावकों को भी निर्धारित दूरी पर ही रोका गया। केंद्र अधीक्षकों ने भी पूरी सतर्कता बरतते हुए परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित किया।
परीक्षा के दौरान अनुचित साधन प्रयोग (यूएमसी) का कोई मामला सामने नहीं आया, जिससे प्रशासन और शिक्षा विभाग ने राहत की सांस ली। बोर्ड की सख्ती और सतर्क निगरानी का असर परीक्षा केंद्रों पर साफ नजर आया।
परीक्षा समाप्त होते ही पेपर देकर बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की खुशियां मनाईं। कई केंद्रों के बाहर विद्यार्थी रंगों में सराबोर नजर आए। परीक्षा के तनाव के बाद त्योहार की उमंग ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।
उड़नदस्तों ने किया निरीक्षण
उड़नदस्ता टीमों ने भी दिनभर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। गांव झिंझर, सांतौर, समसपुर और अचीना में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर विशेष रूप से प्रश्नपत्र और परीक्षा व्यवस्था की जांच की गई। अधिकारियों ने केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं पाई।
एसडीएम ने किया निरीक्षण
परीक्षाओं को नकल रहित एवं बिना बाहरी हस्तक्षेप से संचालित करने के लिए एसडीएम आशीष सांगवान ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव पिचोपा सहित अन्य गांवों में स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने नकल को सामाजिक बुराई बताते हुए परीक्षार्थियों ने मेहनत से परीक्षा करने की सलाह दी। वहीं परीक्षा केंद्र पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि परीक्षाओं को नकल रहित संपन्न करवाना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और पारदर्शी माहौल में संपन्न हुई। प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के चलते किसी प्रकार की अव्यवस्था देखने को नहीं मिली।
- रविंद्र ग्रेवाल, इंचार्ज, प्रश्नपत्र उड़दस्ता।
Trending Videos